Uncategorized

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, इस हादसे में 6 लोगो की हुई मौत, देखे वीडियो

तमिलनाडु के मदुरै में हुई भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह भयानक सड़क हादसा थिरुमंगलम के पास शिवराकोट्टई फोर-लेन के पास हुई। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक तेज रफ्तार से आ रही कार दोपहिया वाहन से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर बैरियर से टकराकर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के मुकुल ने चार बार पास की यूपीएससी की परीक्षा

इस दुर्घटना में कार सवार 5 लोगों समेत बाइक सवार की भी मौत हो गई। मरने वालों में कानागवेल उनकी पत्नी कृष्णकुमारी, बहू नागज्योति, दो बच्चे शामिल है। वहीं एक बच्ची की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इस सड़क हादसे में दोपहिया वाहन सवार अमरूद विक्रेता पांडी भी मौत हो गई। इस हादसे के बाद कल्लिकुडी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मिडिल ईस्ट तनाव का असर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों की हर पखवाड़े समीक्षा, ड्यूटी कटौती से 7,000 करोड़ का नुकसान

जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी परिवार के लोग थलवाईपुरम के मरियम्मन मंदिर में आयोजित एक उत्सव में भाग लेने के लिए मदुरै आ रहे थे। गौरतलब है कि इससे पहले तिरुपुर जिले के वेल्लाकोविल के पास एक कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं आज मदुरै के पास एक दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गई। 

यह भी पढ़ें 👉  31 अगस्त को पूरा दिन बांध सकेंगे बहने अपने भाई की कलाई पर राखी