देश

अहमदाबाद में Air India का यात्री विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार, 133 लोगों की मौत की पुष्टि, पूर्व मुख्यमंत्री भी थे सवार

गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक 133 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि DGCA की ओर से की गई है।

 

 

 

यह विमान B787 ड्रीमलाइनर था, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर घनी आबादी वाले इलाके में क्रैश हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  1 सितंबर से बदल सकते हैं LPG के कई नियम, e-KYC से लेकर सिलेंडर बुकिंग और कीमतों तक जानें क्या होगा असर

 

 

 

कौन-कौन था विमान में सवार?

एयर इंडिया की इस इंटरनेशनल फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे:

  • 230 वयस्क यात्री
  • 11 बच्चे
  • 2 नवजात शिशु
  • 10 क्रू मेंबर
  • 2 पायलट

 

 

 

इनमें नागरिकता के आधार पर यात्री इस प्रकार थे:

  • 169 भारतीय
  • 53 ब्रिटिश नागरिक
  • 7 पुर्तगाली नागरिक
  • 1 कनाडाई नागरिक

 

यह भी पढ़ें 👉  देशभर में 7 मई को होगी मॉक ड्रिल, बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन, केंद्र ने राज्यों को दिया निर्देश

 

विजय रूपाणी भी थे इस फ्लाइट में सवार

इस हादसे के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे। लंदन निवासी नितिन भारद्वाज, जो रूपाणी के करीबी माने जाते हैं, ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। बताया गया कि रूपाणी की सीट संख्या 12 थी।

 

 

क्रैश के बाद मचा हड़कंप

हादसे के बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। विमान में आग लग गई और घटनास्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया। दमकल की गाड़ियाँपुलिस, और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Income Tax Alert: सेविंग अकाउंट पर इनकम टैक्स की पैनी नज़र: इन 7 बैंक ट्रांजेक्शन से बढ़ सकती है आपकी मुसीबत

 

 

जांच शुरू, DGCA सक्रिय

DGCA ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे से पहले विमान की ओर से MAYDAY कॉल दी गई थी, जो दर्शाता है कि विमान उड़ान के तुरंत बाद किसी गंभीर तकनीकी संकट में फंस गया था।