उत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

(कोरोना अपडेट) पांच देशों से आने वालों की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

पांच देशों से आने वालों की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

हरीश पनेरू

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य होगा। इन देशों के किसी भी यात्री में लक्षण पाए जाने या जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें अलग रखा जाएगा। भारत आने के बाद उनकी ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) अमेरिका-इज़राइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद देहरादून में मुस्लिम समुदाय ने किया अमेरिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

हवाईअड्डों पर जांच शुरू

देशभर के हवाईअड्डों पर आ रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की कोरोना की औचक (रैंडम) जांच शनिवार को शुरू कर दी गई। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई समेत विभिन्न हवाईअड्डों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान में आ रहे दो फीसदी यात्रियों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

चीन, जापान, सिंगापुर और थाईलैंड के यात्रियों पर ‘एयर सुविधा’ पोर्टल के जरिये नजर रखी जा रही है। महामारी की स्थिति को देखते हुए इन देशों से आने वाले यात्रियों को अपनी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पहले से अपलोड करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां शिक्षिका के फ्लैट में नाबालिग का शव मिलने से मचा हड़कंप, महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश

-मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य मंत्री