उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी बस स्टेशन पर उमड़ी भीड़, नैनीताल जाने वाली बसों में सीट के लिए मची अफरा-तफरी

हल्द्वानी न्यूज़- बकरीद की छुट्टी के चलते गुरुवार को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिली। नैनीताल घूमने जाने वाले पर्यटकों की संख्या इतनी अधिक रही कि बस स्टेशन पर बस आते ही यात्री खिड़कियों से अंदर घुसते नजर आए। सीट पाने के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

 

जानकारी के अनुसार, अन्य दिनों में नैनीताल रूट पर जहां करीब आठ बसें संचालित होती हैं, वहीं गुरुवार को यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नौ से दस बसें नैनीताल के लिए चलाई गईं। सभी बसों ने नैनीताल रूट पर दो से तीन फेरे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- अब बैंक खाते लिंक नहीं होने पर भारत सरकार बंद कर सकती है वृद्धावस्था पेंशन

 

 

बकरीद के अवकाश के चलते रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर समेत उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक हल्द्वानी पहुंचे और नैनीताल समेत पर्वतीय क्षेत्रों का रुख किया। इसके चलते बस स्टेशन और काठगोदाम क्षेत्र में दिनभर भीड़ बनी रही।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की हुई मौत, इस हालत में मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम।

इधर, काठगोदाम से ऊपर पुलिस प्रशासन की ओर से बेवजह घूमने वाले दोपहिया वाहनों और टैक्सी बाइकों पर रोक लगाई गई थी। पर्वतीय रूटों पर केवल स्थानीय लोगों को ही दोपहिया वाहनों से जाने की अनुमति दी जा रही थी। हालांकि पुलिस ने इस दौरान ज्यादा सख्ती नहीं दिखाई। प्रशासन को शुक्रवार से पर्वतीय क्षेत्रों में और अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है।

 

 

हल्द्वानी बस स्टेशन के एआरएम संजय पांडेय ने बताया कि नैनीताल रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही, जबकि दिल्ली रूट पर यात्रियों की कमी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए कई बसें सवारियां नहीं मिलने के कारण नहीं जा सकीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में 6 दिन से लापता दुकानदार का शव खाई में मिला, परिवार में मचा कोहराम

 

 

वहीं काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि नैनीताल रूट पर अतिरिक्त बसें भेजी गईं और सभी बसों ने दो-दो फेरे लगाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।