उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- (बड़ी खबर) प्रेदश में दीपावली पर दो दिन की छुट्टी, 31 अक्‍टूबर और एक नवंबर को रहेगा अवकाश, उत्‍तराखंड सरकार ने जारी किया आदेश

  • दीपावली के अवकाश को लेकर थी काफी ऊहापोह की स्थिति
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून न्यूज़- प्रदेश में सरकार ने दीपावली अवकाश के दिवस में बदलाव किया है। अब प्रदेश मेंअब 31 अक्टूबर और एक नवंबर को दो दिन दीपावली का अवकाश होगा। पहले यह अवकाश एक नवंबर को घोषित था। उसके बाद इसे 31 अक्‍टूबर किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व

 

प्रदेश में दीपावली के अवकाश को लेकर काफी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। अब सरकार ने इसे लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। जारी आदेश के अनुसार दीपावली के पूर्व घोषित अवकाश में संशोधन कर 31 अक्टूबर व एक नवंबर को दीपावली का अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर पिकप खाई में गिरा, तीन की मौत, चार स्कूली बच्चे घायल