उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- खराब मौसम के चलते इस जिले में 24 जनवरी को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल में शनिवार, 24 जनवरी 2026 को समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों) और सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

 

जिला प्रशासन ने यह निर्णय संभावित खराब मौसम, शीतलहर और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अवकाश का निर्णय केवल विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी लाभार्थियों पर लागू होगा, जबकि विद्यालयों एवं विभागीय कार्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी आवश्यकतानुसार उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  तिवारी नगर, शास्त्री नगर समेत पांच क्षेत्रों में सत्यापन, आज 736 कार्डों की जांच में सफ़ेद, पीले 74 अपात्र कार्ड चिन्हित, होंगी कार्यवाई

 

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए बच्चों को सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें। वहीं, जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- दुग्ध उत्पादकों एवं कृषकों को चारा विकास से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में जनपद में ठंड बढ़ने के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड यहाँ शादी समारोह से लौट रहा वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिसमे एक की मौत दो घायल।