ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को बड़ी सफलता, नैनीताल में 62 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल न्यूज़– उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने की दिशा में नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत SOG और मुखानी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार में लिप्त दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 62 लाख रुपये मूल्य की 207 ग्राम स्मैक बरामद की है।
यह कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के उद्देश्य से की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में SOG एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान दिनांक 15 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
1. धनपाल पुत्र रामसहाय, निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढुगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल, जिसके कब्जे से 125 ग्राम स्मैक
2. रामचन्द्र पुत्र लीलाधर, निवासी भेटाखास, थाना कटरा, तहसील तिलहर, जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), जिसके कब्जे से 82 ग्राम स्मैक
बरामद की गई। इस प्रकार कुल 207 ग्राम स्मैक जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना मुखानी में NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे स्वयं स्मैक के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए स्मैक लाकर उसे बेचते थे। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
बरामदगी:
207 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 62 लाख रुपये)
पुलिस टीम:
उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी RTO)
कांस्टेबल धीरज सुगड़ा (थाना मुखानी)
कांस्टेबल बंशीधर जोशी (थाना मुखानी)
कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)
कांस्टेबल संतोष बिष्ट (SOG)
कांस्टेबल अरुण राठौर (SOG)
इस सफल कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा पुलिस टीम को 2,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस








