उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में करंट का कहर: पिता को बचाने दौड़ी 12 वर्षीय बेटी भी झुलसी, दोनों की मौत

हल्द्वानी न्यूज़- वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार देर रात करंट की चपेट में आने से पिता और उसकी 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एसी के आउटडोर यूनिट में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के दौरान हुआ। पिता को करंट लगता देख बेटी उन्हें बचाने के लिए छत पर पहुंची, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती पर दर्शन को आई महिला की संदिग्ध मौत, रुद्रपुर के होटल में मिला शव

 

 

जानकारी के अनुसार, वनभूलपुरा के वार्ड नंबर-6 स्थित लाल मस्जिद क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय नदीम कार गैराज में काम करते थे। सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह घर की छत पर एसी की तकनीकी दिक्कत ठीक करने गए थे।

 

 

बताया जा रहा है कि एसी के आउटडोर पैनल में खराबी के कारण नदीम को करंट लग गया। करंट लगने के बाद उनकी चीख सुनकर उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिज्बा नीचे से दौड़कर छत पर पहुंची। पिता को बचाने के प्रयास में जैसे ही उसने उन्हें हाथ लगाया, वह भी करंट की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल फिर बना हत्या का अड्डा: युवक की गला दबाकर हत्या, शव पर डाली गई चादर

 

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ अलग ही अंदाज में दिखे सीएम धामी, नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को खुद बनाकर पिलाई चाय, बच्चों के साथ कुछ देर खेला क्रिकेट

 

 

वहीं, उपखंड अधिकारी मनीष जोशी के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में एसी के आउटडोर पैनल में आई खराबी के कारण करंट लगने की बात सामने आई है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।