उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ बच्ची का पीछा करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 250 CCTV खंगालने पर अश्लील हरकत करने वाले की मिली लोकेशन

  • कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई थी घटना
  • पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा

हल्द्वानी न्यूज़- कोतवाली क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बनभूलपुरा के आजादनगर का रहने वाला मोहम्मद हसीब है। पुलिस ने देर रात आरोपित को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में 250 सीसीटीवी खंगाल चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के होटल में दिल्ली निवासी युवती से दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

रविवार की रात नौ बजे कोतवाली क्षेत्र की एक बच्ची घर से किसी काम से बाहर जा रही थी। इस बीच रास्ते में खड़ा युवक उसका पीछा करने लगा था। मासूम बच्ची आरोपित से बचने के लिए भागने लगी। आरोपित उसके पीछे पैंट उतारकर जाने लगा। उसने मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून के तेवर तल्ख, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट; भारी बारिश से नदियां उफान पर

 

आरोपित ने उसका पीछा नहीं छोड़ा तो बच्ची ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई थी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज में बच्ची डरी सहमी दिख रही थी।

 

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि फुटेज से आरोपित की पहचान बनभूलपुरा के आजादनगर निवासी मोहम्मद हसीब के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगते हुए पुल‍िस से शादी रुकवाने की लगाई गुहार

 

उसे सोमवार को एफटीआइ रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। वह पेशे से बढ़ई है। आरोपित पर पाक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी की है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।