स्वास्थ्य

हेल्थ- मेथी दाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन शरीर में है ये 5 समस्याएं तो भूल कर भी ना करें इसका सेवन, हो सकता है नुकसान

मेथी दाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए मेथी दाना का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं किन लोगों को मेथी दाना नही ख़या खाना चाहिए?

किन लोगों को नही खाना चाहिए मेथी दाना-

मेथी दाना का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में मसाले के तौर पर किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। इसका सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा, कब्ज और कोलेस्ट्रॉल जैसी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही, यह हमारी त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जिनमें मेथी दाना का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए मेथी दाना का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं किन लोगों को मेथी दाना का सेवन नहीं करना चाहिए?

यह भी पढ़ें 👉  हेल्थ- शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है थायराइड बढ़ने पर सबसे ज्यादा दर्द, समय पर पहचानकर कराएं अपना इलाज, पढ़े पूरी खबर

डायबिटीज के मरीज-

मेथी दाना का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। ऐसे में, अगर आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे, तो इससे ब्लड शुगर लेवल बहुत कम हो सकता है। इससे डायबिटीज के मरीजों में हाइपोग्लाइसेमिया की समस्या हो सकती है। जो लोग एंटी-डायबिटिक दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  (बडी उपलब्धि) एलबीएस की बबीता लेंगी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा

प्रेग्नेंट और स्तनपान करने वाली महिलाएं-

प्रेग्नेंट महिलाओं को मेथी दाना का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। इससे गर्भपात का खतरा रहता है। इसके अलावा, स्तनपान कराने वाली महिलाओं के भी मेथी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इससे शिशु को गैस और दस्त की समस्या हो सकती है।

हाई बीपी के मरीज-

अगर आप बीपी कंट्रोल वाली दवाई का सेवन कर रहे हैं, तो मेथी दाना का सेवन करने से परहेज करें। दरअसल, इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, जिसकी वजह से यह ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में प्रभावी होता है। ऐसे में, अगर आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे, तो आपका ब्लड प्रेशर काफी हद तक कर सकता है। इससे लो बीपी की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Coronavirus: उत्तराखंड में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, रोकथाम व बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

एलर्जी की समस्या-

कुछ लोगों को मेथी का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। दरअसल, इसमें मौजूद कुछ यौगिक एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इससे त्वचा पर जलन, लालिमा और रैशेज की समस्या हो सकती है।

पेट की समस्या-

जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हो, उन्हें मेथी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से दस्त, उल्टी, पेट खराब और गैस की समस्या हो सकती है।