उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइमनैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

यहाँ 16 नशीले इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने हल्द्वानी के तस्कर को किया गिरफ़्तार..

लालकुआं न्यूज़ – नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक पुलिस ने कई तस्करों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

इसी क्रम में आज लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किये हैं आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहां एमबी इंटर कॉलेज में संचालित नुमाइश में उप नगर आयुक्त ने मारा छापा, किया नोटिस जारी

आज हल्दूचौड़ स्थित अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज के सामने बरेली रोड़ पर अवैध नशे के विरुद्ध चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गए व्यक्ति का नाम नाजिर रजा पुत्र साकिर रजा निवासी वार्ड नंबर 31 इन्दिरा नगर हल्द्वानी, थाना वनभूलपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (गजब) यहाँ बार में दो दोस्तों ने जमकर पी शराब फिर खाया मुर्गा, बिल देख पुलिस बनकर झाड़ने लगे रौब, पढ़े पूरी खबर।

इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक खाई में गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत, एक गंभीर घायल

इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी आर वर्मा, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रकाश बिष्ट, अनील शर्मा, गुरमेज सिंह, मनीष कुमार मौजूद रहे।