उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड- कही बारिश तो कहीं बर्फबारी की संभावना, पहाड़ों पर अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

  • 18 फरवरी से पहाड़ों में वर्षा, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना
  • 18 और 19 को प्रदेश में चार जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा और चोटियों पर हिमपात के आसार
  • 21 एवं 22 फरवरी को मैदान से लेकर पहाड़ तक वर्षा होने से तापमान गिरने का अनुमान

देहरादून न्यूज़- प्रदेश में मौसम मंगलवार से एक बार फिर करवट बदल सकता है। 18 से 23 फरवरी तक पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने और चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में भी आंशिक रूप से बादल छाये रहने व कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा मामले में कुछ ही देर में होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रारंभ

 

सोमवार को प्रदेश में मौसम शुल्क रहा और धूप खिली रही। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पूर्णागिरि में हो गया बड़ा हादसा, एक वाहन ने कई लोगों को कुचला, जिसमें 5 की मौत व कई घायल, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद

 

22 और 23 फरवरी को हिमपात हो सकता है

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं वर्षा होने और अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में हिमपात हो सकता है। 20-21 फरवरी को पहाड़ी और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने के साथ चोटियों पर हिमपात होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड की RIDF योजना के अंतर्गत 18 हजार पॉलीहाउस के लिए 280 करोड़ की मिली स्वीकृत, पढ़िए पूरी खबर...

 

इन दो दिन अपेक्षाकृत अधिक वर्षा हो सकती है। फिर 22 एवं 23 फरवरी को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ में वर्षा के साथ चोटियों पर हिमपात हो सकता है।