वायरल वीडियो

यहाँ नहर से निकलकर सड़क पर आ गया जब मगरमच्छ, वीडियो देख लोग बोले- गर्मी इतनी है कि पानी भी उबल गया होगा

बुलंदशहर का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां बुधवार की सुबह एक 10 फीट लंबा मगरमच्छ बाहर आ गया और नरौरा बैराज से निकली दोनों गंग नहरों के बीच घूमने लगा, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

 

वही लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मगरमच्छ लोहे की रेलिंग टापने की कोशिश करता है। लेकिन नाकाम होकर जमीन पर गिर जाता है। पास ही मौजूद रेस्क्यू टीम उसे पकड़ने की कोशिश करती दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से इनकार पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, हाईटेंशन पोल पर चढ़ी; मचा हड़कंप

 

 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को @SachinGuptaUP ने पोस्ट करते हुए दावा किया कि बुलंदशहर जिले के नरौरा में ये मगरमच्छ गंगनहर से बाहर निकल आया। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और वापस नहर में छोड़ा। मगरमच्छ भैया, यहां नौतपा चल रहा है, पानी में ही रहिए। इस पोस्ट को अब तक 45 हजार से अधिक व्यूज और छह सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "इतनी मैं नहीं सुनता..", जयमाल के वक्त भड़की दुल्हन स्टेज पर ही लेने लगी दूल्हे की क्लास, फिर दूल्हे ने झटपट तोड़ी शादी, देखे वीडियो

 

वीडियो वायरल होने के बाद तमाम लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा – गर्मी क्या ना कराए… पानी भी तो उबल ही रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा – यह ऐसी गर्मी है यहां इंसान ही नहीं जानवर भी बाहर बिलबिलाकर भाग रहे हैं। तीसरे ने कहा- अभी तो बहुत चमकीला चमत्कार देखने को मिलेंगे धैर्य रखें कलयुग है भाई कलयुग…। कुछ यूजर्स को यह वीडियो एआई जनरेटेड लगा। वहीं अन्य यूजर तो यह सोच रहे हैं कि आखिर इतना बड़ा मगरमच्छ बाहर कैसे आ गया?

यह भी पढ़ें 👉  मौत के साथ मजाक! बिजली के नंगे तारों पर सोया शख्स, इसके बाद जो हुआ, यकीन करना असंभव, वीडियो