उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- महिला कांग्रेस ने नारी न्याय सम्मेलन का किया आयोजन


लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता के बीडी जोशी मेमोरियल स्कूल के ऑडिटोरियम में कांग्रेस पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने नारी न्याय सम्मेलन का आगाज किया। प्रत्येक विधानसभा में आयोजित किए जा रहे नारी न्याय सम्मेलन के तहत महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का संकल्प लिया।

वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया है।उन्होंने कहा कि चाहे पंचायतों में महिलाओं को 50% भागीदारी सुनिश्चित करना रहा हो या अन्य क्षेत्र रहे हो हर स्थान पर कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। वही कार्यक्रम में शहीद वीरांगनाओं प्रेमा पपोला तथा गंगा फुलारा को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इन जिलों में 24 से भारी बारिश और बर्फबारी के आसार....

इस दौरान उर्मिला मिश्रा, राधा दानू , मंजू जोशी, किरन जोशी, आशा जोशी, उर्मिला धामी, हंसी बहुगुणा, विधा जोशी, यमुना नैनवाल, दीपा पांडे, रेखा यादव, चंपा पांडे, शीला पांडे, माया पाठक ,नीमा जोशी, भावना पांडे, उमा जोशी, कविता देवी, विद्या देवी, दीपा जोशी, कविता जोशी, प्रेमा शर्मा, हेमा रावत, दीपा बिष्ट, पूजा देवी, दीपा जोशी, मानसी, गौरी, हंसी देवी, सरस्वती पंडित, यशोदा, अंजलि, दीक्षा, राधा, इंदिरा प्रियंका मिश्रा, कविता देवी, गुड्डी मतपाल, बसंती देवी, भवानी पानेरी, नीरू पांडे, लक्ष्मी कार्की, रिद्धि पांडे, मनीषा, शांति देवी, तारा देवी , रेनू , कलावती भट्ट, मोहिनी देवी, गीत जोशी, भावना पांडे, इशिका जोशी ,शांति देवी ,मुन्नी देवी ,कमला देवी पलाडिया ,लीला देवी, मनीषा देवी सहित सैकड़ो महिलाओ ने भी महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहने तथा अन्याय अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ आवाज मुखर करने का आह्वान किया तथा कहा कि अन्याय एवं अत्याचार को सहना भी बड़ा अपराध है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा- 2023 पर आई नई अपडेट