उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक जल्द, 22 जून तक पहुंच सकता है प्रदेश

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में इस बार मानसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ेगा और 22 जून तक उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मां-बाप के झगड़े में हुई मासूम की मौत, पति मांग रहा था पत्नी से शराब के लिए पैसे, मना किया तो खींच दी बच्चे की सांसों की डोर।

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) जिले में रेड अलर्ट के चलते 31 जुलाई को छुट्टी के आदेश जारी