उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ पिता-पुत्री ने खाया जहर, अस्पताल में दोनों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल के समीपवर्ती बजून गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां पिता-पुत्री ने कथित रूप से जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान गोपाल दत्त जोशी उम्र 45 वर्ष और उनकी पुत्री भाग्यश्री जोशी उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने बिन्दुखत्ता, हल्दूचौड़ और लालकुआं क्षेत्र में छापेमारी करते हुए 3 युवकों को 291पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, दोनों ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन किया। जब तक ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, तब तक दोनों की हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पट्टी पटवारी सईबुद्दीन मौके पर पहुंचे और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ सिडकुल ड्यूटी को गए बिन्दुखत्ता निवासी नरेन्द्र सिंह खाती लापता

 

 

उन्होंने बताया कि पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बड़ा हादसा: पोल से गिरकर घायल लाइनमैन की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप