उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ से कांग्रेस पार्टी को एक और लगा झटका, अब इस वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ने की भाजपा की सदयस्ता ग्रहण

लालकुआं न्यूज़– कांग्रेस पार्टी को लालकुआं नगर में एक और झटका लगा है, अब इस वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गीता शर्मा और पूर्व मिस कुमाऊं डॉली शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस तहसील को अब “श्री कैंची धाम” नाम से जाना जाएगा, सीएम धामी ने की घोषणा।


भाजपा के मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट और हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सरदार गुरदीप सिंह ने कांग्रेस नेत्री गीता शर्मा और पूर्व मिस कुमाऊं 2019 डॉली शर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। वही भाजपा में शामिल हुई गीता शर्मा ने कहा कि वह केंद्र सरकार की कुशल नीति और केंद्र सरकार के नेतृत्व में अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाए जाने से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस के दामों में आई कमी, पढ़े पूरी खबर

उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार इस बार 400 सीटों से भी अधिक सीटे लायेगी।