उत्तराखण्डगढ़वाल,

रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: प्राइवेट बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

हरिद्वार जिले के रुड़की में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोर यूनिवर्सिटी के पास हाईवे पर हुआ, जहां कर्मचारियों को लेने जा रही एक प्राइवेट बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रोजाना की तरह सोमवार सुबह काम पर जाने के लिए बाइक से निकले थे। जैसे ही वे कोर यूनिवर्सिटी के पास हाईवे पर पहुंचे, इसी दौरान कंपनी के कर्मचारियों को लेने जा रही एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पौड़ी-श्रीनगर हेली सेवा को भी मिली मंजूरी, इस दिन से उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ मर्चेंट नेवी के अफसर को साइबर ठगों ने 24 घंटे तक करके रखा डिजिटल अरेस्ट, ठगे 32 लाख रुपये

 

 

मृतकों की पहचान बेलड़ा निवासी महबूब (45) और उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा निवासी राशिद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरी का काम करते थे और रोजाना की तरह सुबह अपने काम के लिए घर से निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ततैया के काटने से पिता-पुत्र की माैत, गाय चराने जा रहे थे दोनों जंगल

 

 

फिलहाल पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।