उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ खेत में घास काटने के दौरान महिला की हुई दर्दनाक मौत

  • रामनगर के ग्राम मालधन चौड में खेत में घास काटने के दौरान करंट लगने से हुई महिला की दर्दनाक मौत।

 

रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मालधन चौड क्षेत्र में खेत में घास काटने गई एक महिला की करंट लगने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में जहां एक ओर कोहराम मचा हुआ है, तो वही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- खनन को लेकर बढ़ा तूल, क्रेशर स्वामियों के खिलाफ वाहन स्वामियों और मजदूरों ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

 

वही घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के मालधन चौड़ क्षेत्र के ग्राम गोपाल नगर नंबर 6 निवासी ताराचंद्र की पत्नी अनीता देवी गांव में ही एक खेत में घास काटने गई थी। उन्होंने बताया कि जब यह महिला घास काट रही थी, इस बीच खेत में लगे ट्यूबवेल की तार महिला की दराती से टच हो गई, इसके बाद इस महिला की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं से आनंद विहार को जा रही ट्रेन के एसी कोच में घुसा बंदूकधारी बदमाश, टीटी और यात्रियों की सूझबूझ से युवक हुआ गिरफ्तार

 

उन्होंने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: 5 जिलों में ऑरेंज, 7 में यलो अलर्ट; बारिश-बर्फबारी के आसार