उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हरकी पैड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बनाना एक युवक और युवती को पड़ा भारी, भड़के श्रद्धालु और फ‍िर… वायरल वीडियो

हरिद्वार न्यूज़- देवभूमि की धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बनाना एक युवक और युवती को उस समय महंगा पड़ गया। जब मौके पर श्रद्धालुओं ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। वही हंगामा होता देख रील बनाने के चस्की युवक-युवती वहाँ से रफूचक्कर हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस विभाग में कई IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

इस मामले एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो धार्मिक स्थलों की गरिमा और मर्यादा को भंग करने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहां एलएलबी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

वायरल वीडियो मालवीय घाट हरिद्वार का बताया जा रहा है। दरअसल, घाट पर जब श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे थे, तब एक जोड़ा भगवा कपड़ों में अश्लील हरकत करते हुए रील बनाने में लगा था। धार्मिक स्थल पर शर्मनाक हरकत करता देख मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर - यहाँ सीआरसी में तैनात प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को विजलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा, गए अब सलाखों के पीछे