उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ सड़क किनारे दौड़ रही युवती को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

सितारगंज न्यूज़- उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज के नकुलिया मार्ग पर शनिवार शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई। कार के साथ युवती घिसीटते हुए काफी दूर तक गई। आरोपी चालक कार को छोड़कर मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- धामी सरकार ने 9400 पीआरडी जवानों को दी बड़ी सौगात, मानदेय इतने रुपये बढ़ाया

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम नकुलिया, गगनपुर निवासी मीना बोरा उम्र18 वर्ष पुत्री रतन सिंह बोरा सड़क के किनारे रोजाना की तरह दौड़ लगा रही थी। उसके पीछे कुछ बालक-बालिकाएं भी दौड़ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सरकारी कर्मचारियों को अब सालभर के 31 दिन का उपार्जित अवकाश (ईएल) एक साथ मिलेगा, शासनादेश हुआ जारी

वही सितारगंज से आ रही कार ने मीना को जोरदार टक्कर मार दी। वही राहगीरों ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहाँ विजिलेंस टीम की बड़ी कार्यवाही, अब इस अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

वही पुलिस का कहाँ है कि फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। अगर मृतक युवती के परिजनों से तहरीर दी जाती है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।