उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर पिकप खाई में गिरा, तीन की मौत, चार स्कूली बच्चे घायल

उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ आया था हर की पैड़ी

 

वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा और रुड़की में रहस्यमय बुखार से 9 मौतें, स्वास्थ्य सचिव ने दिए जांच के आदेश

मृतकों के नाम

– आनंद सिंह (60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम  क्वीन धूमाकोट। ( चालक)
– मोहन सिंह (65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी  किंगोडीखाल धूमाकोट।
– अर्जुन सिंह (60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड : हाईस्कूल व इंटर सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी, पास प्रतिशत में बड़ी बढ़ोतरी

ये हुए घायल

– सानू (16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
– अनुराग (14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
– आदित्य (14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
– आयुष (11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी