उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बाबा के दर्शन को निकले थे तीर्थयात्री, पहाड़ी से माैत बनकर गिरे बोल्डर, इधर-इधर बिखरे पड़े थे शव, दर्दनाक तस्वीरें

उत्तराखंड– मन में बाबा केदार के दर्शन की आस लिए पग-पग नाप रहे तीर्थयात्रियों ने सोचा भी नहीं था कि वे अब कभी धाम नहीं पहुंच पाएंगे। आज सुबह गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर यात्रियों पर माैत बनकर गिर पड़े। हादसे में तीन यात्रियों की जान चली गई, जबकि पांच अभी भी जिंदगी और माैत की जंग लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रंस एकेडमी ने मनाया 19 वां स्थापना समारोह

केदारनाथ में 16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पल-पल भूस्खलन का खतरा रहता है। चीरबासा भूस्खलन जोन है, जहां प्रत्येक बरसात में पहाड़ी से पत्थर गिरने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

 

 

इसी जगह पर बीते वर्ष भी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक युवती की जान चली गई थी। वहीं, 2022 में भी दो यात्रियों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (दुःखद) भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र शर्मा का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, यूपी सरकार में रह चुके मंत्री

 

 

 

 

रविवार को भी बारिश के बाद यहां भूस्खलन हो गया। घटना सुबह साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

 

 

पुलिस टीम ने माैके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। माैके पर शव इधर-इधर बिखरे हुए थे। पुलिस ने घायलों को बोल्डरों और मलबे से निकाला और अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के रिश्ते की बात कर दिनेशपुर से घर वापस लौट रहे लालकुआं के किराना व्यवसाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, बेटी गंभीर, परिवार में मचा कोहराम,

 

 

रविवार को हुए हादसे में मृतकों की पहचान किशोर अरुण पराटे उम्र 31वर्ष नागपुर महाराष्ट्र, सुनील महादेव काले उम्र 24 वर्ष जालना महाराष्ट्र, अनुराग बिष्ट, तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।