उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ पति ने धारदार हथियार से पत्नी की करी निर्मम हत्या, आरोपी ने बहन के घर के पास दिया वारदात को अंजाम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उधम सिंह नगर जिले में किच्छा में चीनी मिल के निकट एक कॉलोनी में बदचलनी के शक में एक पति ने अपनी बहन के घर पर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। बहन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

किच्छा के रहने वाला अशोक कुमार पुत्र कन्हई लाल की नौ साल पहले महतोष गदरपुर निवासी सुखलाल की पुत्री पूनम से शादी हुई थी। अशोक ग्राम आजाद नगर में किराये के मकान में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। दंपती का एक बेटा व एक बेटी हैं। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले कुछ वर्ष से आरोपी अशोक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर पति- पत्नी में विवाद होता था। अशोक की बहन धनवती चीनी मिल के निकट बनी एक कॉलोनी में अपने पति तेजपाल व बच्चों के साथ रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, अक्टूबर 2025 से जुलाई 2026 तक होंगी 16 परीक्षाएं

 

वही धनवती ने बताया कि चार पांच दिन पहले उसे अपने भाई अशोक व भाभी पूनम के बीच विवाद की खबर मिली तो वह दोनों को अपने घर ले आई थी। शनिवार दोपहर वह एक घर में झाड़ू-पोंछा करने गई थी। करीब दो बजे जब वह काम से लौटी तो उसका भाई घर के बाहर बैठा था, जबकि भाभी मृत अवस्था में लहूलुहान अंदर पड़ी थी। यह देख वह अपने फार्म स्वामी के यहां गई और घटना की जानकारी दी। फार्म स्वामी ने 112 पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक को हिरासत में लिया। हत्याकांड की जानकारी मिलने पर फॉरेसिंक टीम के एसआई सत्य प्रकाश रयपा, नरेश गिरी व भूपेंद्र मर्तोलिया मौके पर पहुंचे। वहां टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में विद्युत लाइन ठीक करते वक्त करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

मृतका की ननंद धनवती ने बिलखते हुए बताया कि अगर वह घटना के समय घर पर होती तो यह हत्या नही होती। उसने बताया कि जब वह घर आई तो भाभी को मृत देख उसके होश उड़ गए।

 

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसआई विनोद जोशी, ओम प्रकाश नेगी, विजय कुमार, महिला एसआई नीलम मेहरा समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसआई ने बताया कि मृतका के गले पर वार किए गए हैं। मौके से हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां जिलाधिकारी ने लिया बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को किया निलंबित

 

वही पूनम की हत्या की सूचना मिलने पर मां मुन्नी देवी बिलखती हुई अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंची। मुन्नी देवी ने बताया कि पूनम एक महीने तक मायके में रही। चार पांच दिन पहले उसका दामाद अशोक ससुराल आया था और कहा कि स्कूल खुलने वाले हैं तुम घर चलो। जबकि पूनम आना नहीं चाहती थी।