उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने मोहकमपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी की मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास एक युवक ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- नोएडा से आए पर्यटकों का वाहन हुआ हादसे का शिकार, दो की मौके पर मौत, कई घायल, देखे सूची

 

सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी में मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर पहचान अंकुर नरवाल निवासी 1906 वार्ड नंबर 10 गली नंबर 13 रामगोपाल कालोनी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत को मिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान

 

मृतक के रिश्तेदारों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि अकुंर नरवाल का पारिवारिक विवाद चल रहा था। संभवतः इसी कारण उसने खुदकुशी की।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर- एसटीएफ की नशा तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, साढ़े चार करोड़ की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार