उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल की वैन में लगी अचानक आग, ड्राईवर की सूझबूझ से बची 18 बच्चों की जान

उत्तरकाशी में मोरी के नैटवाड़ में एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूल वैन चालक की सूझबूझ से 18 बच्चों की जान बच गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिवस पर हवन यज्ञ करने के साथ-साथ बच्चों को स्कूल बैग और आशा कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोरी प्रखंड के गैचवांण स्थित यूनिक एकेडमी की छुट्टी के बाद स्कूल वैन बच्चों को नैटवाड़ छोड़ने जा रही थी। स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा। जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया। बच्चों के नीचे उतरते ही वैन में तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी वैन जल गई।

यह भी पढ़ें 👉  आंचल ब्रांड के घी में 10 रुपए से लेकर 80 हजार रुपए तक की छूट का किया ऐलान

 

मोरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सेवानिवृत्त कर्मी ने चाकू से गला रेतकर पत्‍नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस से बोला- 'मुझे कोई मलाल नहीं' और बताया सनसनीखेज सच