उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ वोट डालते समय युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया अपलोड, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्यवाही

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में आज मतदान के दौरान एक युवक के द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस के द्वारा उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई तथा बाद में सोशल मीडिया पर वक्त वीडियो को डिलीट करवाया गया मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- (गजब) यहाँ गुलदार द्वारा मारे गए लावारिस बैल के मरते ही पहुंचे कई 'वारिस'

दरअसल काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले फरमान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम लालपुर के द्वारा लोकसभा चुनाव में वोट डालते समय अपना एक वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस टीम को लगी, जिसके बाद हरकत में आयी कुंडा थाना पुलिस ने फरमान के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसको थाने ले आई तथा उससे फेसबुक पर अपलोड की गई उक्त पोस्ट डिलीट करवा दी गई। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अज्ञात कारणों के चलते दंपति ने खाया जहर, पूर्व प्रधान की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, घर में पसरा मातम