उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भाई-बहन के साथ सो रही मासूम की सांप के काटने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

उधम सिंह नगर न्यूज़- खटीमा में सांप के डसने से एक बच्ची की जान चली गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मझोला निवासी जसवीर सिंह की छह साल की बेटी मनकीरत कौर शनिवार रात मां पवनदीप कौर, छोटी बहन हरकीरत कौर और छोटे भाई करमजोत सिंह के साथ सोई थी। इसी दौरान सांप ने मनकीरत को डस लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़क हादसे से हो रही है सबसे ज्यादा मौते, 6 महीनों में अब तक 682 लोगों की गई जान

सिडकुल सितारगंज में काम करने वाले मनकीरत के पिता जसवीर रात को घर पहुंचे तो उन्होंने कमरे से सांप को निकलते देखा। कुछ देर बाद मनकीरत की तबीयत बिगडने लगी तो उन्हें सांप के डसने का आभास हुआ। अफरातफरी के बीच परिजन बच्ची को पोलीगंज अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

वही मासूम की हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -UKPSC की तरफ से इन भर्तियों को मिली हरी झंडी, तो यह भर्तियां होंगी पुनः