उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- होली में महिला और युवक फंदे पर झूले, मौत

हल्द्वानी न्यूज़- होली के मौके पर दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसके अलावा गौलापार में भी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- प्रशासन और नगर निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की, इस दौरान कई व्यापारियों का तत्काल सामान भी किया जप्त

 

शुक्रवार को राजीवनगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं निवासी 48 वर्षीय मालती देवी अज्ञात कारणों के चलते फंदे से झूल गई। परिजन उन्हें अस्पताल लाए। लेकिन इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।

 

वही दूसरी घटना में रामपुर रोड निवासी 33 वर्षीय चंदन सिंह ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ गटक लिया। उनकी भी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वह चाय की दुकान चलाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की खैर नहीं, 'आसमान से निगरानी' में 5514 गाड़ियों के काटे चालान

 

 

वह बाजुठिया मुक्तेश्वर, रामगढ़ के रहने वाले थे। वहीं गौलापार निवासी 21 वर्षीय त्रिलोक सिंह बर्गली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर त्रिलोक को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ कोतवाल रहे डी आर वर्मा बने सीओ, एसएसपी नैनीताल ने बैच पहनाकर अग्रिम दायित्वों के लिए दी शुभकामनाएं