Uncategorized

(दर्दनाक हादसा) यहाँ दो मंजिला मकान में लगी आग, मकान में रखा सिलेन्डर फटने से दंपती समेत पांच जिंदा जले, चार गंभीर

काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही सिलिंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली (50) जरदोजी का काम करने के साथ-साथ व पटाखा कारोबारी थे। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनट बाद सिलिंडर में तेज धमाका हुआ। जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद पड़े महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर, सुरक्षा जाल की वजह से बाल-बाल बची जान, वीडियो

आग में मुशीर, उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया(5) और दो भांजी हिबा (2) और हुमा (3) जिंदा जल गए। बाकी के लोग किसी तरह से बाहर निकले। पुलिस और दमकल को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- इस उम्र के बच्चों का आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी, जानें वजह

पुलिस और दमकलकर्मियों ने मकान के भीतर फंसी मुशीर की दोनों बेटियां इंशा (16) और लकब (18) के अलावा बनोई अजमत (30) व भतीजी अनम (17) को बाहर निकाला। चारों को ट्रामा में भर्ती कराया है। सभी की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, कुंभ राशि वालों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल