उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- नैनीताल घूमने का बना रहे प्लान तो पढ़ लीजिए यह अहम जानकारी, हल्द्वानी में रूट डायवर्जन, यह रूट देखकर निकलें

  • वीकेंड यातायात प्लान दिनांक-18/19.05.2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी, जनपद-नैनीताल

 

शहर हल्द्वानी से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

 

■ बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी कैबिनेट का विस्तार: 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, लंबे इंतजार के बाद भरे गए सभी खाली पद

■ रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

■ कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग, हिरासत में लिए गए BJP के पूर्व MLA कुंवर प्रणव सिंह

■ वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

 

अतः समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का पालन कर नैनीताल/भीमताल रोड में प्रवेश करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 78 सड़कें बंद

 

नोट यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।