Uncategorizedवायरल वीडियो

यहाँ शादी की खुशी में पागल हो गया दूल्हा, सड़क पर ही करने लगा लेट-लेट कर डांस, वीडियो देख लोग बोले- ‘इसका ये आखिरी डांस है’, देखे वीडियो

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ नया और कुछ अनोखा देखने को मिलता है। जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं वो सभी इस बात से सहमत होंगे क्योंकि यहां हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में जुगाड़ देखने को मिल जाता है तो किसी वीडियो में लड़ते हुए लोग नजर आते हैं। इसके अलावा कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा जो आपका मनोरंजन करेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

यह भी पढ़ें 👉  देश को जल्द मिलेगी पार्किसंस के उपचार की दवा, अमेरिका में मानव ट्रायल शुरू, कुमाऊं विवि के कुलपति के नाम जुड़ेगी एक बड़ी उपलब्धि

 

 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है एक शख्स सड़क पर खड़ा है। उसने दूल्हे की शेरवानी पहनी हुई और सिर पर दूल्हे वाली पगड़ी भी है। उसके पीछे एक शख्स छाता लेकर खड़ा है। कुछ लोग आस-पास में खड़े होकर ढोल बजा रहा हैं और उसी बीट पर दूल्हा खुशी के मारे उछल-उछल कर डांस कर रहा है। दूल्हा खुशी में इतना डूब गया है कि वह सड़क पर लोट-पोट होकर भी डांस करने लगता है। वहीं पीछे कुछ लोगों की भीड़ भी है जो उस दूल्हे को डांस करते हुए देख रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  PAN Card सिर्फ ITR के लिए नहीं! इन 5 बड़े कामों में अनिवार्य, नहीं तो रुक सकता है काम और लग सकता है ₹10,000 तक जुर्माना

 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sambalpuria_ame_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 1 लाख 71 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसका ये आखिरी डांस है। दूसरे यूजर ने लिखा- दुल्हन का मजा है, उसके घर में ही कार्टून देखने को मिलेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- इतनी खुशी मुझे आज तक नहीं हुई। एक अन्य यूजर ने लिखा- देर से ही सही मगर हो गई शादी।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सत्र में विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने क्षेत्र की दर्जनों समस्याओं को सदन में उठाया