वायरल वीडियो

यहाँ JCB ने गिराया पेड़, पक्षियों ने दी जान, लेकिन नही छोड़ा अपना घर, वीडियो देखकर नम हो जाएंगी आपकी आंख

ईश्वर ने इंसानों को सबसे ज्यादा दिमाग दिया है, जिसकी वजह से इंसानों ने काफी तरक्की कर ली है। लेकिन अपनी जरूरतों को पूरा करने के चक्कर में इंसानों ने प्रकृति का दोहन किया। प्रकृति के पास इंसान जरुरत पूरी करने के लिए संसाधन हैं, लेकिन इंसान अपने लालच के चक्कर में प्रकृति को ही नुकसान पहुंचा रहा है।

अपने घर और फर्नीचर इत्यादि के लिए जंगलों को काट रहे हैं। घर की जरूरत तो सभी को होती है, चाहे वह इंसान हों या पशु पक्षी। इंसान जंगल काटकर पशु पक्षियों के बसेरों को उजाड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पापा की परी दिल्ली मेट्रो में उड़ते हुए, आंटी से भिड़ गई लड़की, ऐसी-ऐसी बातें बोल दीं कि शर्म आ जाए!

 

 

उजाड़ दिया पक्षियों का बसेरा:

आप निश्चित ही अपना घर टूटते देख अंदर से टूट जाएंगे और शिकायत करेंगे। लेकिन अगर यह घटना पक्षियों के साथ हो तो वे क्या करेंगे। वे केवल मन ही मन रोने के सिवाय और कुछ नहीं कर सकेंगे। कई बार सड़क चौड़ी करने के लिए हम किनारों पर लगे पेड़ों को काट देते हैं लेकिन यह नहीं सोचते कि वे पेड़ कितने पक्षियों के घर होंगे। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मार्केट में आया लड़कों को चूना लगाने का नया तरीका, वीडियो नहीं देखोगे तो बाद में पड़ेगा पछताना, वीडियो

 

वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें:

वीडियो देखने के बाद आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। प्रवीण कासवान के मुताबिक यह वीडियो कहां का है, यह क्लियर नहीं है, लेकिन यह वीडियो सभी इंसानों को अपने किए पर सोचने को मजबूर जरूर कर देता है, जो पशु-पक्षियों से उनका आशियाना छीनते जा रहे हैं।

 

पेड कटने के बाद भी नहीं छोड़ा बसेरा:

वीडियो में देखा जा सकता है कि जेसीबी से सड़क के किनारे खड़े पेड़ को काटकर गिरा दिया गया। इस पेड़ पर कई पक्षियों ने अपना आशियाना भी बना रखा था। पेड़ के गिरने के दौरान कुछ पक्षी तो उड़ गए लेकिन कई ने अपना घर छोड़ने से इंकार कर दिया। इसका नतीजा हुआ कि पेड़ के नीचे दबने से कई पक्षियों की मौत हो गई। वीडियो के कैप्शन में लिखा कि हर किसी को घर चाहिए। इंसान कितना बेदर्द हो चुका है। कई लोग वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। लोगों ने इस घटना पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऐसे लोगों के लिए ही बनी है ये कहावत, 'आ बैल मुझे मार', वीडियो देखकर लोग भी ले रहे हैं मजे, देखे वीडियो