Uncategorized

यहाँ पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी की इलाज के दौरान हुई मौत, पार्टी में शोक की लहर

पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह (72) की दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। निधन की जानकारी मिलने पर पार्टी में शोक की लहर फैल गई।

मुरादाबाद लोकसभा के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। नामांकन करने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसी कारण वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके। पूर्व सांसद के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स गए थे। वहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। निधन की जानकारी मिलने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शोक जताया है। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ से आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ नकली सिक्के बनाने की फैक्टरी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ऐसे सीखा नकली सिक्के बनाना, पढ़े पूरी खबर

बता दें कि भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वर्ष 1991, 1993, 1996, 2002 औप 2012 में (पांच बार) विधायक निर्वाचित हो चुके थे। वह वर्ष 2014 में सांसद रह चुके थे। 2019 में उन्हें सपा के एसटी हसन ने हरा दिया था। उनके बेटे शुशांत सिंह बिजनौर जिले की बड़ापुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री घर पर टहलते समय गिरने से हुई चोटिल, सिर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती

डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार के निधन की जानकारी मिली है। इससे चुनाव प्रक्रिया पर को कोई असर नहीं पड़ेगा। मतगणना निर्धारित तिथि पर आयोजित होगी। यदि भाजपा चुनाव जीतती है तो उप चुनाव होगा। भाजपा हारती है तो कुछ नहीं होगा।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सर्वेश सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्मठशील नेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और मुरादाबाद के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। सर्वेश सिंह का गोलोकवासी होना मुरादाबाद ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम चंद्र जी से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके समर्थकों व शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू कश्मीर- यहाँ पुंछ में सैन्य वाहन पर घात लगाकर हुआ आतंकी हमला, चार जवानों शहीद, तीन घायल