Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

यहाँ नशे में धुत शख्स रेलवे ट्रैक पर ही चलाने लगा अपनी कार, देखिए वायरल वीडियो।

यहाँ एक अजीबोगरीब मामले में एक शख्स नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर अपनी कार चलाते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि ये शख्स उस वक्त काफी नशे में था। उक्त मामला केरल का है। केरल के अंजारकांडी इलाके का निवासी जयप्रकाश को कन्नूर सिटी पुलिस ने रेलवे की पटरियों पर चार पहिया वाहन ले जाने और शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में रेलवे अधिनियम ओर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ सरकारी अस्पताल में एक दिन में 12 नवजात शिशु समेत 24 मरीजों की मौत, दवाइयों की कमी बताई जा रही वजह

उक्त घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेलवे क्रोसिंग के पास ट्रेन की पटरियों के बीच में एक कार फंसी हुई दिखाई दे रही है। वही कैमरे में कैद शख्स ड्राइविंग सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है और उसे इस बात की जानकारी ही नही है कि उसकी गाड़ी कहा पर रुकी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सेना प्रमुख को दी विशेष शक्तियां

उक्त वीडियो में साफ देखा जा रहा भी की शराब के अत्यधिक नशे में होने के चलते जयप्रकाश अपनी गाड़ी चलाने की कोशिश में गियर बदलने और स्टेरिंग व्हील पकड़ने की कोशिश कर रहा है। वहीं स्थानीय रिपोर्टर के मुताबिक उसने अपना वाहन को लगभग 15 मीटर तक रेलवे ट्रैक पर चलाया। जयप्रकाश ने गाड़ी तब तक चलाने की कोशिश की जब तक रेलवे की पटरियों पर उसकी कार रुक नहीं गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मंचन के दूसरे दिन तड़िका वध रहा आकर्षण का केंद्र।

जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद कर्मचारियों को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही की गई और जयप्रकाश तो गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद उसे हिदायत देते हुए जमानत पर रिहा कर दिया गया।