उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहाँ तहसील दिवस में हुआ हंगामा, युवक को पुलिस पकड़ कर ले आई कोतवाली, जानें पूरा मामला।

देहरादून न्यूज़- प्रदेश की राजधानी देहरादून में तहसील दिवस पर तहसील में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक युवक दस्तावेज के बीच में पैसे रखकर तहसील दिवस में तहसीलदार के पास पहुंचा। वही दस्तावेज में पैसे देख तहसीलदार भड़क गए, जिसके बाद विभिन्न विभागों के कार्मिकों व लेखपालों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।। वही युवक को पुलिस पकड़कर कोतवाली पलटन बाजार ले आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर इस अधिकारी को आबकारी आयुक्त ने किया निलंबित

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव गांधी कांप्लेक्स स्थित तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस का अयोजन किया जा रहा था। वही तहसीलदार मोहम्मद शादाब समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी फरियादी की समस्या सुन रहे थे, तभी इस बीच नकरौंदा निवासी युवक जमीन के कुछ दस्तावेज लेकर तहसीलदार के पास पहुंचा और जमीन पर कब्जा कराने को लेकर बात करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीपी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने की विधायक से मुलाकात, दिया ज्ञापन

जैसे ही तहसीलदार ने दस्तावेज देखे तो उनके बीच में पांच-पांच सौ के दो नोट निकले। इसपर तहसीलदार युवक पर भड़क गए।

वही तहसीलदार मोहम्मद शादाब ने बताया कि युवक को फिलहाल पुलिस कोतवाली ले गए हैं, जिसपर युवक के खिलाप एफआइआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का कोई भी व्यक्ति इस तरह के कार्य करते पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ गुलदार का कहर: जंगल में घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, गांव में दहशत