Uncategorizedऑटोमोबाइल

बजाज ने दुनिया की पहली पेट्रोल+CNG मोटरसाइकिल की लॉन्च, 1KG में 115KM दौड़ेगी; शुरुआती कीमत सिर्फ 95000 रुपए

बजाज ने आज दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे फ्रीडम 125 CNG नाम दिया है। कंपनी ने इसे अपने पुणे के चाकन प्लांट में लॉन्च किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। ये देश के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल भी है। कंपनी ने इसमें हाइब्रिड CNG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि ये 1 किलो CNG में 115 Km तक दौड़ेगी। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 95,000 रुपए है।

 

फ्रीडम 125 CNG के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

बजाज फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन है जो पेट्रोल और CNG दोनों पर चल सकता है। CNG टैंक को सीट के नीचे बड़े करीने से रखा गया है। इंजन 9.5 PS और 9.7 Nm का पीक टॉर्क देता है। सिर्फ CNG सिलेंडर को फुल करने के बाद इसे 230Km तक दौड़ाया जा सकता है। यानी 1Kg में ये 115Km का माइलेज देगी। वहीं, पेट्रोल और CNG दोनों को मिलाकर 330km तक दौड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सेविंग अकाउंट में इससे ज्यादा नगद जमा करने पर 60% टैक्स देना होगा, आयकर विभाग ने जारी की गाइडलाइन

 

 

 

इस मोटसाइसिकल में CNG सिलेंडर को सीट के नीचे फिट किया गया है। ये CNG सिलेंडर इस तरह फिट किया गया है कि ये बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता। इसमें 2KG का CNG सिलेंडर और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है। इस मोटरसाइकिल के 11 सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  10, 20, 100 और 500 रुपए के नोटों में हुआ बदलाव, जानें नई गाइडलाइंस RBI Currency Update

 

 

कंपनी के मुताबिक इसमें 125cc सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट मिलती है। जिसकी ऊंचाई 785 मिमी है। ये सीट इतनी लंबी कि 2 लोग तो बड़े ही आराम से बैठ सकते हैं। इसमें मजबूत रोबस ट्रेलेस फ्रेम दी हैं। मोटरसाइकिल में LED हेडलैम्प के साथ डुअल कलर ग्राफिक्स मिलते है। जिससे ये देखने में बेहद अट्रैक्टिव हो जाती है।

 

 

इस मोटरसाइकिल को 3 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें NG04 डिस्क LED, NG04 ड्रम LED और NG04 ड्रम शामिल हैं। इसके NG04 डिस्क LED की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए, NG04 ड्रम LED की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपए और NG04 ड्रम की एक्स-शोरूम कीमत 95 हजार रुपए है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित G20 क्राप्ट बाजार प्रदर्शनी में छाए उत्तराखंड के उत्पाद, बिच्छू घास की जैकेट बनी आकर्षण, देखे वीडियो....

 

 

कंपनी ने इसे 7 कलर्स में लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के साथ इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इसे ऑनलाइन या फिर कंपनी के डीलर के पास जाकर भी बुक कर सकते हैं। सबसे पहले इसकी डिलीवरी महाराष्ट्र और गुजरात में शुरू होगी। वहीं, अगले क्वार्टर से देशभर में मिलेगी।