वायरल वीडियो

यहाँ रील बनाने के चक्कर में 6th फ्लोर से गिरी 16 वर्षीय लड़की, देखे वीडियो

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 16 साल की लड़की रील बनाने के चक्कर में 6th फ्लोर से गिर गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। दरअसल रील बनाते समय उसका मोबाइल हाथ से छूट गया था। जिसे पकड़ने के चक्कर में वह भी गिर गई।

ये घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में​ स्थित क्लाउड 9 सोसायटी की है। मंगलवार को किशोरी अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ी होकर रील बना रही थी। तभी उसके हाथ से मोबाइल छूट गया। जिसे पकड़ने के चक्कर में वह भी जमीन पर आ गिरी। जैसे ही वह जमीन पर गिरी, उसकी चीख निकली और वह जोर जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी। ये देख आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस मंगाकर लड़की को इलाज के लिए नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती किया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकले शख्स की लाठी-डंडों से पिटाई, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखे वीडियो

 

 

रील बनाने के चक्कर में कई हादसे हो रहे हैं। जिसमें युवाओं की जान भी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। खासकर युवा सोशल मीडिया पर रील अपलोड कर वाह वाही लूटने के चक्कर में दिवाने हो गए हैं। वे ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। जब वे रील बनाकर शेयर कर सकें। इसी के चक्कर में ऐसे स्थानों पर भी रील बनाने लगते हैं। जहां खतरा होता है और जान जाने की पूरी संभावना होती है। ऐसा ही तब हुआ, जब गाजियाबाद में 16 साल की किशोरी रील बना रही थी। बताया जा रहा है कि वह इंस्टाग्राम पर रील शेयर करने वाली थी।

यह भी पढ़ें 👉  इन रीलबाजों ने जिंदगी को मजाक समझ लिया है, रील के लिए जान के साथ खेलती लड़की का Video हुआ वायरल