Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

भोलेनाथ का भक्त हूं, काट के दिखा मुझे, सांप को चैलेंज कर रहा था शख्स, चली गई जान, देखे वायरल वीडियो

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सांप के साथ खिलवाड़ करता दिख रहा है। जिस सांप के साथ वह खिलवाड़ करते हुए वीडियो बनवा रहा है उसी के काटने से उसकी जान चली गई। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है।

मृतक का नाम रोहित जायसवाल है। 22 वर्षीय यह युवक जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का रहने वाला था। मृतक 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना बीते शनिवार शाम की है। रोहित शराब के नशे में धुत था। उसे पास में ही एक सांप दिखा, तो वह उसके पास जाकर उससे खेलने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  (जॉब अलर्ट) एसकेएम कान्वेंट स्कूल में शिक्षकों के पद के लिए मांगे आवेदन, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक हाथ में सिगरेट पकड़े हुए रोहित सांप को छेड़ रहा है। थोड़ी देर जमीन पर उसके साथ खिलवाड़ करने के बाद उसने सांप को अपने गलें में डाल लिया। वह इतने नशे में था कि सांप से बात भी कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इन स्थानों पर भी मडरा सकता है खतरा, पढ़िए भू- वैज्ञानिकों की ग्राउंड रिपोर्ट

रोहित सांप को चैलेंज करने लगा कि मुझे काटकर दिखा। वह उससे ये भी कह रहा था कि मैं भोलेनाथ का बाप हूं, तू मुझे नहीं काट सकता। इन सबके बीच अचानक सांप ने रोहित के गले पर काट लिया। थोड़ी देर बाद वहीं पर रोहित की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता ध्यान दें, अगर वोटर आईडी नहीं तो इन 12 अन्य दस्तावेजों से भी दे सकते हैं वोट, पढ़े खबर

किसी प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहित के माता पिता पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में काम करते हैं। रोहित के दूसरे भाई भी बाहर शहरों में काम करते हैं।