उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ कार-टेंपो की जोरदार टक्कर, 3 बच्चों समेत 11 लोग घायल, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

रामनगर रोड पर कार और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने नशे धुत कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(गजब) यहां महिला होमगार्ड की भर्ती में पुरुषों ने भी कर दिए आवेदन, देखे लिस्ट

 

रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे टेंपो चालक अजय सवारियों को लेकर काशीपुर से रामनगर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टेंपो में बैठी एक महिला, तीन बच्चों के अलावा राजवीर, विजेंद्र, योगेश, विलाल अहमद, मुनेश, राजू व अजय घायल हो गए। इन्हें राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी प्रहलाद मीणा के कुशल नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस ने बहुमूल्य जेवरात चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को 12 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

 

घायलों की हालत चिंताजनक है। उधर कार चालक नशे की हालत में बताया जा रहा हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत, पति व बच्चा सुरक्षित।