Uncategorized

(दर्दनाक हादसा) यहाँ दो मंजिला मकान में लगी आग, मकान में रखा सिलेन्डर फटने से दंपती समेत पांच जिंदा जले, चार गंभीर

काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही सिलिंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली (50) जरदोजी का काम करने के साथ-साथ व पटाखा कारोबारी थे। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनट बाद सिलिंडर में तेज धमाका हुआ। जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  भालू ने किया ग्रामीण पर हमला, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल।

आग में मुशीर, उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया(5) और दो भांजी हिबा (2) और हुमा (3) जिंदा जल गए। बाकी के लोग किसी तरह से बाहर निकले। पुलिस और दमकल को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल - आज मेष, सिंह और तुला राशि वालों को मिल सकती है बड़ी उपलब्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

पुलिस और दमकलकर्मियों ने मकान के भीतर फंसी मुशीर की दोनों बेटियां इंशा (16) और लकब (18) के अलावा बनोई अजमत (30) व भतीजी अनम (17) को बाहर निकाला। चारों को ट्रामा में भर्ती कराया है। सभी की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ राखी बांधने से पहले भाई की मौत से बहन सदमे में, लेटे-लेटे खा रहा था रसगुल्ला, गले मे फंसने से हो गई मौत