अंतरराष्ट्रीय

पूंछ- जम्मू हाईवे पर सेना की गाड़ी में लगी आग, आग लगने से 5 जवान शहीद

जम्मू- कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नेशनल हाईवे पर सेना की एक गाड़ी में भीषण आग लग गई, जिसमें सेना के पांच जवानों की जलकर मौत हो गई। वाहन में आग लगने की घटना पुंछ जिले के भाटाधुरियन इलाके में हुई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही सेना के उच्च अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज से बोतल का पानी बंद! केंद्र सरकार ने इसे अत्यधिक जोखिम वाले श्रेणी में रखा, दी ये चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार पुंछ के भाटादूडियां क्षेत्र में सेना के ट्रक में आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अग्नीशमन दस्ते की मदद से जवानों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़- माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, इन जगह में धारा 144 लागू

फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन कुछ खबरों के मुताबिक माना जा रहा है कि ट्रक पर बिजली गिरने की वजह से आग लगी हो सकती है। हालांकि सही कारण का पता पूरी जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल हादसे में शहीद जवानों की संख्या को लेकर सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।