Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

वर्ड कप 2023: विश्वकप में पहली बार नहीं खेलेंगी वेस्टइंडीज, नौसीखिया स्कॉटलैंड टीम ने हराया।

World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम भारत में होने वाले इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप से बाहर हो गई है। दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज 48 साल में पहली बार ऐसा होगा जब विश्व कप के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें आज का राशिफल

वेस्टइंडीज की टीम लगातार दो बार 1975 और 1979 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद से वह एक बार भी खिताबी जीत हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि ऐसा कभी नहीं हुआ था कि वह टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई ना कर पाई हो लेकिन 2023 विश्व में ऐसा हो गया।

विश्व कप के क्वालीफायर में वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। विश्व कप की मजबूत टीमों में से एक वेस्टइंडीज को क्वालीफायर में कई नौसीखिया टीमों से हार मिली। इसका नतीजा ये हुआ अब कैरेबियाई टीम अब विश्व कप 2023 में खेलते हुए नहीं दिखेगी, विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड में स्कॉटलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.5 ओवर में 181 रन के स्कोर पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें 👉  अगर एक बार लोन डिफॉल्ट होने पर कितने साल तक खराब रहेगी आपकी सिबिल स्कोर, लोन लेने वाले जरूर जान लें ये

वही वेस्टइंडीज के लिए बल्लेबाजी में सबसे अधिक जेसन होल्डर 45 रन बनाए। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 43 गेंद में 36 रनों का योगदान दिया जबकि ब्रेंडन किंग ने 22 और निकोलस पूरन ने 21 रन बनाए। वहीं इस स्कोर के जवाब में स्कॉटलैंड की टीम ने 43.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए। इस तरह टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर वेस्टइंडीज को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज कन्या और तुला राशि वाले लेनदेन के मामले में रहें सावधान, जाने बाकी राशियों का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल