अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयस्वास्थ्य
(कोरोना अपडेट) देश में विदेश से आए 17 और करोना मरीज मिले।

विदेश से भारत आ रहे यात्रियों की हवाईअड्डे पर जांच के बाद दिल्ली में 4 और कोलकाता 2, बोधगया में 11 भारतीय व विदेशी संक्रमित मिले हैं। गया में थाईलैंड और म्यांमार से पहुंचे 11 संक्रमित मिले। सभी क्वारंटीन में हैं। पहली बार 23 दिसंबर को बैंकॉक से आया 1 व्यक्ति संक्रमित मिला था। वैरियंट का पता लगाने को पटना के आईजीआईएमएस लैब भेजा गया है।
यह भी पढ़ें 👉 राशिफल- आज मेष, कर्क और धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवार को म्यांमार से लौटे चार विदेशी संक्रमित मिले हैं, कोलकाता एयरपोर्ट पर मलेशिया से आई ब्रिटिश महिला और थाईलैंड से आया बिहार का युवक संक्रमित मिला है।








