Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

यहाँ दर्दनाक सड़क हादसा, अपने आगे चल रहे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो बच्चों सहित सात लोग जिंदा जले

सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर रविवार दोपहर कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार सात लोग जिंदा जल गए। कार में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार पुल पर कार अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों की सुख-सुविधा में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्कल) रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज कुंभ और मीन राशि वालों को आर्थिक मामले में रहना होगा सावधान, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें आज का राशिफल

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार सवार मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद फतेहपुर शेखावाटी पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा के आवास में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह का भव्य स्वागत, नगर में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो रैली