Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री घर पर टहलते समय गिरने से हुई चोटिल, सिर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती

  • खून से लहूलुहान हुआ सिर, उपचार के बाद अस्पताल से रात में ही मिली छुट्टी।
  • राज्यपाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने की कामना की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से तस्वीरें जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। टीएमसी ने बताया कि उनकी अध्यक्ष और सीएम ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है। तस्वीर में ममता के सिर में गहरी चोट दिखाई दे रही है। उनके सिर से खून भी निकल रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पढ़िये आज का राशिफल क्या कहते है आपके सितारे व आज इन राशियों को व्यावसायिक मामलों में मिलेगी सफलता।

जानकारी के मुताबिक, ममता को चोट उनके घर पर ही लगी। परिसर में टहलने के दौरान गिरकर ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनके माथे पर टांके लगाए जाएंगे। तृणमूल के एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) ने ममता की तस्वीर जारी की है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता के स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  सेविंग अकाउंट में इससे ज्यादा नगद जमा करने पर 60% टैक्स देना होगा, आयकर विभाग ने जारी की गाइडलाइन

तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं। उसी समय वह गिर गईं। तुरंत उन्हें घर के अंदर ले जाया गया। उसके बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि माथे पर टांके लगाने होंगे। बताया जा रहा है कि चोट काफी गहरी है।

यह भी पढ़ें 👉  सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए अच्छी खबर, भारतीय सेना में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी एसएसकेएम अस्पताल पहुंच गए हैं। अभिषेक ने गुरुवार दोपहर जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी में बैठक की। वहां से कोलकाता लौटने के बाद वह सीधे एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे। अभिषेक ने करीबियों को बताया कि मुख्यमंत्री के माथे पर गहरा घाव है।